ताजा खबर

पैरी हत्याकांड में दूसरी गिरफ्तारी, शूटरों को पनाह देने वाला सनी गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, December 13, 2025

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: गैंगवार से जुड़े चर्चित मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में दूसरी गिरफ्तारी करते हुए लुधियाना निवासी सनी को दबोच लिया। सनी पर आरोप है कि उसने लॉरेंस गैंग के शूटरों को वारदात से पहले लुधियाना में ठहराया था और उन्हें सुरक्षित पनाह दी थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सनी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच का फोकस हत्या की साजिश, शूटरों की आवाजाही और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सनी का संपर्क किन-किन बदमाशों और गैंगस्टरों से था और उसने शूटरों की मदद किस स्तर तक की।

इससे पहले इस मामले में एक और आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने शूटरों को वारदात के लिए क्रेटा कार मुहैया कराई थी। राहुल को पंजाब के खरड़ से पकड़ा गया था और वह फिलहाल चार दिन के पुलिस रिमांड पर है। उसकी पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर ही सनी तक पुलिस पहुंच सकी।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार, पैरी हत्याकांड के पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गैंगवार की पूरी तस्वीर सामने लाई जाएगी।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.